फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेटे को हिरासत में बता निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव से मांगी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपना कर लोगों को ठग रहे हैं। अब निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव से साइबर ठगी करने की कोशिश की गई है। साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर उनके उस बेटे को हिरासत में बताया जो उनके पास मौजूद था। पीड़ित प्रदेश सचिव ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अमरोहा के जोया रोड स्थित प्रजापति नगर निवासी बलराज सिंह प्रजापति निर्बल इंडिया शोषित हमारा आमदल निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव हैं। शुक्रवार दोपहर बलराज सिंह अस्पताल में दवा लेने गए थे। तभी उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दिल्ली के सदर थाने का इंस्पेक्टर बताया। कहा, ये नंबर आपके बेटे ने दिया है, जो हमारे पास हिरासत में है। अगर उसे छुड़वाना है तो हमसे संपर्क करो। इस समय आपका बेटा हमारे पास है। बलराज सिंह के मुताबिक साइबर ठगों ने व्हाट्सएप पर एक किसी सीनियर पुलिस अधिकारी की तस्वीर लगा रखी थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अभी 16 साल का है और घर पर है। बलराज सिंह ने अमरोहा देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मालूम रहे इससे पहले श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विशाल गोयल के बेटे को कर ठगने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें