बहजोई। मोहल्ला नया बाजार निवासी शिकायतकर्ता विनीत कुमार ने मंडलायुक्त से की गई शिकायत में बताया कि नगर में संचालित एक ट्रस्ट में कुल 112 सदस्य पंजीकृत हैं। बावजूद इसके अब सूची में 1261 सदस्यों को दर्शाते हुए ट्रस्ट का चुनाव कराया जा रहा है। वहीं, चुनाव प्रक्रिया आगामी 10 जनवरी से शुरू होनी है। 19 जनवरी को सुबह चुनाव व शाम को मतगणना प्रस्तावित है। इसको लेकर 1149 नये सदस्य जोड़े जाने के मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए चुनाव प्रक्रिया निरस्त की जाए।