फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैजाबाद व रानीखेत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति ने फैजाबाद और रानीखेत एक्सप्रेस के अमरोहा स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर को सौंपा।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि अमरोडा स्टेशन बी श्रेणी, उच्च आय वाला और आदर्श स्टेशन है। अमरोहा और आसपास से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्री रेल द्वारा सफर करते हैं। लखनऊ और दिल्ली दिशा की ओर अमरोहा से आने-जाने के लिए ट्रेन ही मुख्य साधन है। उनकी मांग है कि फैजाबाद एक्सप्रेस का ठहराव अमरोहा नहीं है। इसका ठहराव कराया जाए, क्योंकि शाम 4 बजे से शाम 7:50 तक दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सके। वहीं अयोध्या जाने के लिए सीधी ट्रेन प्राप्त हो सके। रानीखेत एक्सप्रेस का ठहराव अमरोहा स्टेशन पर कराया जाए। साथ ही रानीखेत एक्सप्रेस का ठहराव धार्मिक स्थिति से होना भी बहुत आवश्यक है। यह ट्रेन बाला जी एवं अजमेर शरीफ आने-जाने के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। ज्ञापन देने वालों में सचिव समर अब्बास, कोषाध्यक्ष हैदर अली, उपाध्यक्ष मुजाहिद अली, सुरेश विरमानी, यश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें