फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अमरोहा-अतरासी रोड जाम कर दबंगों पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

मुरादाबाद में आत्महत्या करने वाले मनोज उर्फ मिंटू के परिजनों ने बुधवार शाम अतरासी-अमरोहा रोड जाम कर हंगामा किया। उन्होंने कुछ लोगों पर जमीन कब्जा करने से आहत होकर मनोज द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया।आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब 15 मिनट तक परिजनों का सड़क पर बैठे रहे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत किया। वहीं, मुरादाबाद में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की बात कही। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शव को घर ले गए। देर रात शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के कलाली गांव निवासी धर्मपाल सिंह के बेटे मनोज मुरादाबाद मझोला के बैंक कॉलोनी खुशहालपुर रहते थे। इस मकान में चार किरायेदार रहते हैं। मनोज पहले नगर निगम में संविदा पर गाड़ी चलाते थे, लेकिन उन्होंने काम छोड़ दिया था। मनोज की पत्नी करीब डेढ़ माह पहले पांच साल की बेटी के साथ मायके चली गई थी। जबकि, अमरोहा-अतरासी रोड स्थित कीमती जमीन पर पड़ोस गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया था। जिसके चलते मनोज अवसाद रहते थे। मंगलवार को धर्मपाल उनके पास ही थे, लेकिन रात नौ बजे मनोज ने अपने ही मकान में तमंचे से गोली मारने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता धर्मपाल ने उससे पहले तमंचा छीन लिया। इसके बाद वह किरायेदार को बुलाने चले गए। इसी बीच उसने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मुरादाबाद पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। बुधवार की शाम परिजन शव का पोस्टमार्टम करने के बाद घर आ रहे थे। जैसे ही रजबपुर थानाक्षेत्र में कलाली गांव के सामने अतरासी रोड पर पहुंचे। यहां परिजनों ने सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस गांव के रहने वाले दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। जिसके चलते मनोज उर्फ मिंटू मानसिक रूप से परेशान रहता था। दबंगों के उत्पीड़न से परेशान होकर मनोज उर्फ मिंटू ने आत्महत्या की है, इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें