फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बंद घर से नशे की बड़ी खेप बरामद, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस्लामनगर में मारा छापा, दो युवक गिरफ्तार

Thu, 29 Feb 2024 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में दिल्ली क्राइम ब्रांच का छापा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अमरोहा नगर के मोहल्ला इस्लामनगर स्थित घर में छापा मारकर 7 किलो स्मैक और 40 किलो स्मैक बनाने का पाउडर बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने ये कार्रवाई एक आरोपी की निशानदेही पर की है। फिलहाल क्राइम ब्रांच दो अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर गई है।

विज्ञापन


करीब एक महीने पहले बरेली के मीरगंज निवासी वली दराज व सलमान ने अमरोहा के रहने वाले शराफत हुसैन से मकान खरीदा था। साढ़े सात लाख रुपये बतौर बयाना भुगतान कर दिया था। वली दराज एक महिला के साथ मकान में रहने लगा था।

25 फरवरी को वली दराज और महिला मकान में ताला लगाकर कहीं चले गए थे। इस बीच बुधवार की रात दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम एक युवक को लेकर अमरोहा पहुंची और नगर कोतवाली में आमद दर्ज कराई। बाद में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर इस्लामनगर स्थित एक मकान पर छापा मार दिया।
विज्ञापन


यहां मकान का ताला तोड़कर पुलिस भीतर पहुंची तो यहां 7 किलो तैयार स्मेक और 40 किलो स्मेक तैयार करने का पाउडर बरामद हुआ। स्मैक और कच्चे पाउडर की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच एक आरोपी को रिमांड पर लेकर आई थी। जिसकी निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है। बाद में क्राइम ब्रांच लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें