फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीएसएल 2 लैब निरीक्षण में मिलीं कमियां, दुरुस्त करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शनिवार को बीएसएल 2 लैब का ज्वाइंट डायरेक्टर रेबीज कार्यक्रम डॉ. पंकज सक्सेना ने लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लैब में मिली कमियों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। पैथोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद कुमार को लैब चलाने के लिए समुचित प्रबंध करने के लिए सीएमओ से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। लैब में उपस्थित कर्मचारियों से उनकी समस्याओं काे जान और जल्द ही समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में स्थित वायरल हेपिटाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ व सीएमएस से बीएसएल 2 लैब एमसीएच विंग से जिला चिकित्सालय में स्थानांतरित करने को कहा। कहा कि अब शीघ्र ही जनपद में वायरल लोड टेस्टिंग हेपेटाइटिस सी तथा बी की जांच शुरू हो सकेगी। रोगियों को जल्दी वायरल लोड की जांच की रिपोर्ट मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें