फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: तेज हवा के झोंके से छत से गिरी बुजुर्ग महिला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

Tue, 16 Aug 2022 12:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

तेज हवा का झोंका आने की वजह से वृद्धा अपना संतुलन खो बैठी और इसी बीच छत पर बाउंड्री नहीं होने की वजह से वह नीचे आ गिरी। करीब 15 फीट ऊंचाई से गिरने की वजह महिला का सिर फट गया।
विज्ञापन
राजवती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के ढबारसी क्षेत्र के गांव में घर की छत पर सुख रहे कपड़े उतारने गई वृद्ध महिला तेज हवा के झोंके की वजह से नीचे गिर गई। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर में किसान रामपाल सिंह का परिवार रहता है। सोमवार को घर की छत पर कपड़े सूख रहे थे। शाम करीब 4:00 बजे तेज हवा शुरू हो गई। कपड़े हवा में उड़ ना जाएं। इसलिए किसान की 60 वर्षीय वृद्ध पत्नी राजवती घर की छत पर सूखे कपड़े उतारने गई थी।

तेज हवा का झोंका आने की वजह से वृद्धा अपना संतुलन खो बैठी और इसी बीच छत पर बाउंड्री नहीं होने की वजह से वह नीचे आ गिरी। करीब 15 फीट ऊंचाई से गिरने की वजह महिला का सिर फट गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन


चीख पुकार मचते ही मौके पर परिजन एवं मोहल्ले के लोग जमा हो गए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस तरह की किसी भी घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें