हसनपुर। करंट की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा की है। यहां 40 वर्षीय मजदूर शफीक का परिवार रहता है। बृहस्पतिवार की शाम को घर में फर्श डालने का काम चल रहा था।
इस दौरान घर का बल्व जलाने की कोशिश में शफीक करंट की चपेट आ गया। परिजन उसे अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव कुआडाली में गिरीश के दो पशुओं की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। संवाद