फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बहन की शादी से दो दिन पहले गाजियाबाद में फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। बहन की शादी से दो दिन पहले ढबारसी निवासी किशोर शाकिब (16) का शव गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी में फंदे से लटका मिला। वहां वह कारपेंटर का कार्य करने गया हुआ था। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है।
विज्ञापन

शाकिब सैफी पुत्र छिद्दा खां करीब 20 दिन पहले कारपेंटर का कार्य करने के लिए गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी गया था। वहां पर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर किराए पर कमरा लेकर रहता था। रविवार को दोपहर को खोड़ा कालोनी में किराये के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। साथियों द्वारा फंदे से शव उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते परिजन शव लेने के लिए गाजियाबाद रवाना हो गए। मृतक छह बहन और दो भाइयों में सातवें नंबर का था। मौत की सूचना से घर में चल रही बहन की शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
शाकिब की बड़ी बहन की बुधवार को बरात आनी थी। बताते हैं कि शाकिब रविवार को ही गाजियाबाद से अपने गांव आने की तैयारी कर रहा था। लेकिन उसके घर पहुंचने से पहले मौत की खबर घर पहुंच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी निशांत राठी का कहना है कि घटना गाजियाबाद से जुड़ी है। आदमपुर थाने में इस तरह की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें