गजरौला (अमरोहा)। नेशनल हाईवे पर एक युवक का का शव शनिवार की सुबह मिला। शरीर पर हादसे जैसे चोट के कई निशान हैं। उसकी शिनाख्त पच्चीस वर्षीय दिलशाद पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला कंकरवाला कुआ हसनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
शनिवार की सुबह शव मिलने से मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। शिनाख्त होने के बाद पता चला कि वह राजमिस्त्री का काम करता था। अतरासी में अपनी बहन के घर रहता था। हादसा कैसे और कब हुआ इसकी जांच कराई जा रही है। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्घार्थ का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।