आदमपुर। थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम ढबारसी उझारी मार्ग पर बुग्गी की टक्कर से हुई दो भाइयों की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम होने पर गांव पहुंचे। एक साथ दोनों भाइयों की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में चूल्हे नहीं जले।
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव खरसौली मिलक निवासी कुंवरपाल (35) पुत्र रामपाल और उनके सगे भाई बिजेंद्र (32) शनिवार की रात को घरेलू सामान लेकर ढबारसी से अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में बुग्गी से टक्कर होने पर दोनों की मौत हो गई थी। रविवार को शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। पूरे गांव में मातम पसर गया। हर किसी की आंख से आंसू निकल रहे थे। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ था। गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ अरुण कुमार का कहना है कि मामले में बुग्गी चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।