फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिनदहाड़े लूटपाट करने वाले चार बदमाश तीन घंटे में गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दिनदहाड़े बाइक सवार किसान से नगदी लूटने वाले चार बदमाशों को देहात थाना पुलिस ने तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटे हुए रुपये बरामद हुए। जबकि अवैध तमंचा कारतूस और बाइक भी मिली है। एक बदमाश बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि देहात थानाक्षेत्र के गांव जलालपुर धना निवासी मनोज कुमार का परिवार रहता है। वह बुधवार को किसी काम से अमरोहा आए थे। दोपहर लगभग 12 बजे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने तमंचा दिखा कर उन्हें रोक लिया और ढाई हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित मनोज कुमार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। इंस्पेक्टर राजेंद्र पुंडीर मौके पर पहुंचे और बाद में बदमाशों का हुलिया पूछकर क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी। बाइकों की चेकिंग शुरू की गई। इस मामले में पीड़ित मनोज कुमार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रही नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को मऊ मयचक तिराहे पर तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटे गए रुपयों में से 2000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम अनुज कुमार निवासी शास्त्री नगर, पूर्णेय शर्मा उर्फ शनि निवासी मोहल्ला गश्तियान व श्रद्धेय शर्मा निवासी डाक बंगला नगर कोतवाली अमरोहा और रजत शर्मा निवासी कस्बा झालू थाना हल्दौर जनपद बिजनौर बताया। सीओ ने बताया कि चारों बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। चारों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें