फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईस्कूल-इंटर की मेरिट में फिर बेटियों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की बेटियों ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। पिछले छह सालों की तरह इस बार भी जज्बा दिखाया और हाईस्कूल व इंटर की टॉपटेन सूची में अपना कब्जा कर लिया। हाईस्कूल टॉपटेन की सूची में एक भी छात्र शामिल नहीं हो सका। जबकि इंटरमीडिएट के टॉपटेन बीस विद्यार्थियों में से 18 बेटियां शामिल हैं। ओवरऑल परिणाम में भी बेटियों ने बेटों को पछाड़ दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 24961 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 23818 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। शनिवार को परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें 21739 परीक्षार्थियों के हाथ सफलता लगी। जबकि 1779 परीक्षार्थी फेल हो गए। इसमें 87.85 प्रतिशत छात्र पास हुए। जबकि 91.84 प्रतिशत छात्राओं ने बाजी मारकर छात्रों को पीछे छोड़ दिया।
वहीं हाईस्कूल की परीक्षा में 28449 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 27001 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। जिसमें 25252 छात्र-छात्राएं पास हुए। जबकि 2759 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ा है। हाईस्कूल में 90.13 प्रतिशत छात्र पास हुए। जबकि 97.48 फीसदी बेटियों ने बाजी मार ली।
विज्ञापन

दोनों ही कक्षाओं में बेटियां बेटों से आगे रहीं। बेटियों ने परीक्षा पास कर परिजनों और जिले का नाम रोशन किया। उधर इंटरमीडिएट टॉपटेन कुल 20 विद्यार्थी थे, जिसमें से 18 बेटियां हैं। जबकि हाईस्कूल टॉपटेन में कुल 13 विद्यार्थी हैं जो सभी बेटियां हैं। जिले की बेटियों ने सफलता का परचम कुछ इस तरफ फहराया कि प्रदेश और जिले की टॉपटेन सूची में अपना कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें