फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर अज्ञात बाइक की टक्कर से डेयरी संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

शनिवार रात डीजे के साथ निकल रहे कांवड़ियों को देखने हाईवे पर पहुंचे सुदनपुर गांव निवासी राकेश सैनी को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद हंगामा की स्थिति बन गई। हालांकि, पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक राकेश सैनी गांव के रहने वाले दिवंगत बीरबल सिंह सैनी का छोटा बेटा है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शनिवार रात बड़ी संख्या में कांवड़िये हाईवे से गुजर रहे थे। डीजे की थाप पर कांवड़िया नाच रहे थे। तभी राकेश स्कूटी लेकर जोया स्थित एक बैंक्वेट हॉल के सामने मुरादाबाद से दिल्ली लेन पर पहुंचा। यहां राकेश स्कूटी खड़ी करने के बाद दिल्ली से मुरादाबाद लेन पर पैदल जा रहा था। तभी मुरादाबाद की तरफ से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने राकेश की टक्कर मार दी। वहीं हादसे के बाद बाइक सवार आगे निकल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जोया के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राकेश गांव में दूध की डेयरी चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें