फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से निकाले पौने तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों ने खाते से निकाले पौने तीन लाख
विज्ञापन

अमरोहा। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर पीड़ित से खाते की जानकारी ली। दो बार में पौने तीन लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली नगर के मोहल्ला रज्जाक का है। यहां पर मोहम्मद बाबर अली का परिवार रहता है। वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनका खाता दिल्ली के लाजपत नगर स्थित इंडसइंड बैंक में है। बाबर अली ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनके मोबाइल पर कुछ दिन पहले कॉल आई थी। उस समय वह अमरोहा में थे। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बता कर क्रेडिट कार्ड दोबारा चालू कराने को कहा। साइबर अपराधी को उन्होंने खाता व क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी दे दी। थोड़ी ही देर में खाते से एक लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए व क्रेडिट कार्ड से 95 हजार 233 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। मोबाइल पर मैसेज आने पर ठगी का अहसास हुआ। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें