फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने किसान के खाते से उड़ाए 1.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठग ने खुद को पिता का दोस्त बताकर बी फार्मा करने वाले छात्र के खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये की कटौती का संदेश मिलते ही छात्र के होश उड़ गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर डिडौली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं साइबर सेल ने आरोपियों के तीन खातों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पायंती कलां में महमूद अली का परिवार रहता है। उनका बेटे मुर्तजा अली बी फार्मा कर रहे हैं। उनका खाता गांव स्थित यूपी ग्रामीण बैंक में है। आरोप है कि 12 फरवरी 2022 को उनके पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उसके पिता का दोस्त बताया और खाते में रुपये भेजने का झांसा देकर गूगल पे की रिक्वेस्ट भेज दी। साइबर ठग ने मुर्तजा अली को पूरी तरह विश्वास में ले लिया।
साइबर ठग ने अपना नाम समीम बताया था, इस नाम का व्यक्ति मुर्तजा अली के पिता महमूद अली का दोस्त भी है। जैसे ही मुर्तुजा अली ने साइबर ठग द्वारा भेजी गई गूगल पे की रिक्वेस्ट को स्वीकार किया। तभी उसके खाते से 20 हजार रुपये कट गए। इसके बाद एक के बाद एक कटौती कर 1.10 लाख रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। जैसे ही मुर्तजा अली को अपने खाते से रुपयों की कटौती का संदेश मिला तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

ठगी का एहसास होने पर उसने मामले की शिकायत साइबर सेल में की। साइबर सेल ने आरोपियों के खाते पर रोक लगा दी। जिसमें एक खाता कैशफ्री पेमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का नोडल खाता था। जिस पर रोक नहीं लग सकी। फिलहाल जांच पड़ताल के बाद साइबर सेल ने अपनी रिपोर्ट डिडौली कोतवाली को सौंपी। इंस्पेक्टर पीके चौहान ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही पीड़ित को रुपये वापस दिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें