फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट,महिला झुलसी, तीन मवेशियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। बारिश और तेज हवा की वजह से शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन और एलटी लाइन के तार आपस में टकरा गए। जिसकी वजह से घरों में हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। पशुशाला में करंट उतरने से तीन पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला झुलस गई है। तीस से अधिक घरों के उपकरण फुंक गए। नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र की ढबारसी चौकी क्षेत्र के गांव फतेहपुर अधेक की है। पूर्व प्रधान हरद्वारी की पशुशाला के नजदीक लगे पोल में करंट उतरने से उनके तीन पशुओं की मौत हो गई। उधर, महिला अमरावती पत्नी कृपाल बल्ब जलाने के लिए स्विच खोल रही थीं। इस दौरान वह करंट लगने से झुलस गई। झुलसी महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तीस से ज्यादा घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी बिजली के जर्जर तारों को नहीं बदलवाया जा सका। पूरे गांव में बिजली के तारों की हालत खराब है। अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई के साथ ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पूर्व प्रधान हरिद्वारी सिंह ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें