फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी गंगा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी गंगा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। भ्रूण लिंग हत्या रोकने के लिए प्रस्तुत कार्यक्रम को देख लोगों ने तालियां बजा कर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तिगरी गंगा मेले में सदर गेट के सामने बने मंच पर एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हसनपुर, नोबल पब्लिक स्कूल गजरौला, एचसीएम इंटर कॉलेज कुमराला के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान भ्रूण लिंग हत्या को रोकने के लिए लघु नाटिका प्रस्तुत की। दिखाया कि भ्रूण लिंग हत्या जघन्य अपराध है। इसे नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में बेटी को भी तरस जाओगे। उनकी इस लघु नाटिका की प्रस्तुति पर लोग सोचने को मजबूर हो गए। इस दौरान लेजर शो पर गंगा मैया के अवतरण का प्रसंग दिखाया गया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का आनंद लिया। गंगा मैया का अवतरण प्रसंग देख पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें