फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Tue, 02 Dec 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 1340 लोगों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजाें की लाइन लगनी शुरू हो गईं थी। मरीजों को भीड़ में इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। पहले पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में मरीजों को खड़ा रहना पड़ा और बाद में इलाज के लिए लाइन में लगना पड़ा। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। जिसके चलते 1340 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें 130 लोग बुखार, नजला आदि के मरीज थे। बुखार से पीड़ित लोगों को दवाई देकर भेज दिया गया। जबकि, नौ मरीज उल्टी दस्त के थे। उन्हें भी दवाई दी गई। जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार और डायरिया के छह मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा अन्य बीमारी से संबंधित पांच मरीजों को रेफर किया गया। 65 लोगों का सीटी स्कैन तो 115 लोगों के एक्स-रे किए गए। बताया कि सर्दी के मौसम में लोग गले में दर्द, बुखार, जुकाम खांसी नजला से अधिक पीड़ित हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए खुद को सुरक्षित रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें