फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शाह विलायत के कुल शरीफ में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दरगाह हजरत सैयद हुसैन शरफउद्दीन नकवी शाह विलायत साहब का उर्स कुलशरीफ की रस्म के बाद संपन्न हो गया। आखिरी दिन सदर विधायक महबूब अली, दरगाहों के सज्जादनशीनों, अधिकारियों एवम जनप्रतिनिधियों ने दरगाह पर हाजिरी देकर चादरपोशी की। मुल्क में अमन व कौम की सलामती के लिये उठे हाथों ने इत्तेहाद ओर इत्तेफाक का पैगाम दिया। दरगाह पर आने वाले मेहमानों की दस्तारबंदी दरगाह कमेटी पदाधिकारियों द्वारा की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आये लोगों ने लंगर छका। दरगाह शाह विलायत पर कुल शरीफ को लेकर अकीदतमंदों में सुबह से ही जोश और जज्बा देखने को मिला। सदर विधायक व लोक लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली, पूर्व एमएलसी परवेज अली, मुतावल्ली हसन शुजा नकवी, नवेद अयाज, सचिन चौधरी, मरगूब सिद्दीकी, दरगाह मिया मौज के सज्जादा नशीन हादी मियां जाफरी, दरगाह बाबा फरीदी रजबपुर के सज्जादा नशीन व हकीम औसाफ समेत सैकड़ों लोगों ने दरगाह में हाजिरी देकर अकीदत का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि सूफी संतों का पैगाम मुल्क ने अमन का है, इसलिए हम सब को भाईचारा बनाए रखना चाहिए। कुल शरीफ में मौलाना तौहीद रजा ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ कराई। इस दौरान शहनाज हैदर एडवोकेट, अख्तर अब्बास अप्पू, हकीम जर्रार, शाने हैदर, मिक्की नकवी, नज्जार दिलावर नदीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें