फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अस्पताल में भीड़, इलाज को इधर-उधर भटके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

बदलते मौसम में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 20 और डेंगू के सात मरीजों का इलाज चल रहा है।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1350 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार के थे। डॉक्टर की सलाह पर डेंगू आशंकित 14 मरीजों की जांच कराई गई। हालांकि, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, मलेरिया आशंकित 50 लोगों की जांच कराई गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लगी रही। डॉक्टर के इंतजार में मरीज इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अस्पताल में बुखार और डेंगू के मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को कोई भी नया मरीज सामने नहीं आया है। हालांकि, अब तक जिले में डेंगू के 51 मरीज मिल चुके हैं तो तीन लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें