फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हर साल करोड़ों खर्च फिर भी सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे

Sun, 23 Jun 2024 05:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भले की अफसरों के रिकॉर्ड में जनपद की सड़कें कागजों में गड्ढा मुक्त की गई हों, लेकिन जमीनी हकीकत एकदम उलट है। इन सड़कों पर गड्ढा मुक्ति के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च किया जाता है, बावजूद इसके शहर से देहात तक तमाम सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिम्मेदार कोई सुध नहीं ले रहे है। यहां दिनभर धूल, मिट्टी और कीचड़ से जूझना पब्लिक की मजबूरी बनी हुई है। एक बार सड़क बनने के बाद खराब होने पर जिम्मेदार न तो सुनते हैं और न ही कोई खबर ली जाती है। अनजान व्यक्ति अगर रात के अंधेरे में इन सड़कों और चौराहों से गुजर जाए तो बिना चोट खाए रह ही नहीं सकता। चार पहिया वाहन इसमें फंस जाते हैं। जबकि बाइक सवार अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन

इन गड्ढों की वजह से रोज हादसे होते हैं। धूल की वजह से लोग दमा, सांस जैसी बीमारी से परेशान मरीजों को दिक्कत होती है। गड्ढों को भरना पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला एवं क्षेत्र पंचायत के अलावा नगर पालिका और नगर पंचायतों की जिम्मेदारी है। बावजूद इसके अधिकारी पूरी तरह उदासीन हैं। जिले के प्रमुख मार्गों में गड्ढे बरकरार हैं। अमरोहा से अतरासी और जोया-इकौंदा मार्ग में कई जगहों पर गड्ढे हैं। इसके अलावा ढबारसी-आदमपुर मार्ग गड्ढे में तब्दील है। अलीगढ़-बदायूं राजमार्ग को जोड़ने वाले रास्ते को भी गड्ढा मुक्त नहीं हुआ। हसनपुर से रहरा गांव मार्ग और मंगरौला में गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इतना ही नहीं गजरौला में नेशनल हाईवे पर भी कई जगह गड्ढे हैं। आदमपुर से रहरा-गवां मार्ग की हालत भी बदतर है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों वाहन आते-जाते हैं। नेशनल हाईवे पर गजरौला से लेकर डिडौली तक कई गड्ढे जोखिम भरे हैं। इन गड्ढों में हादसे होने का डर बना रहता है।
औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर कई जगह जानलेवा गड्ढे
गजरौला। औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर कई जगह से सड़क टूट गई है। उस पर गड्ढे बन गए हैं। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम जाती है। बारिश हो जाने पर यह गड्ढे वाहनों के साथ हादसे का कारण बनते हैं। क्योंकि, पानी भर जाने पर दिखाई नहीं देते। नागरिकों ने कई बार शिकायत की, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। सावन माह में ये गड्ढे कांवड़ियों की परेशानी का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

तीन महीने में दोबारा बन गए गड्ढे
अमरोहा-अतरासी रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बेहद खतरनाक गड्ढा बना हुआ है। स्थानीय लोगों की माने तो ये गड्ढा पीडब्ल्यूडी की तरफ से करीब तीन महीने पहले भर गया था, लेकिन दोबारा से बन गया है। वाहन निकलते समय टायरों में कट लगने का खतरा बना रहता है। कई बार तो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन


सड़कों के गड्ढे भरने के लिए बजट तैयार किया जा रहा है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही गड्ढों को भरा जाएगा।-मनोज कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें