फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में डीआईजी के रिश्तेदार के घर ही चोरों ने कर दिया लाखों का माल साफ

Tue, 09 Jan 2018 05:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
विज्ञापन
गजरौला में चोरी के बाद खुली अलमारी को दिखाता गृहस्वामी।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बसंत विहार में रविवार की रात स्पेयर पार्ट्स कारोबारी के बंद मकान को बदमाशों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने ने सोने चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन व तीस हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन


स्पेयर पार्ट्स कारोबारी डीआईजी के रिश्तेदार होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा किए जाने का दावा कर रही है।

मूल रूप से हसनपुर के मोहल्ला होलीवाला निवासी दीपक वर्मा गजरौला के मोहल्ला बसंत बिहार में किराए के मकान में रहते हैं। गजरौला में दीपक स्पेयर पार्ट्स का काम करते हैं। दीपक के मुताबिक रविवार को हसनपुर परिवार में ही एक मांगलिक कार्यक्रम था। इसी वजह से पत्नी बच्चों के संग वह घर के ताले लगाकर हसनपुर चले गए थे।
विज्ञापन


रात में चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। दीपक ने बताया कि पड़ोसियों ने सोमवार सुबह को फोन पर मामले की जानकारी दी तो होश उड़ गए। अलमारी में रखी एक सोने की अंगूठी, सोने की चैन, पाजेब, पीतल के बर्तन, इनवर्टर-बैट्रा व तीस हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया गया।

दीपक वर्मा एक डीआईजी के रिश्तेदार हैं। बताया जाता है कि चोरी की घटना की सूचना पहले डीआईजी को ही दी गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आ जांच पड़ताल के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें