फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दुकान को लेकर हुआ पथराव

Fri, 26 Jan 2018 01:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /मंडी धनौरा।
विज्ञापन
पेलीतगा गांव में पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकास खंड की ग्राम पंचायत पेलीतगा में राशन की दुकान को लेकर हुए मतदान के बाद प्रस्ताव फाड़ने पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में पांच लोग घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


 पेलीतगा गांव में राशन की दुकान निरस्त होने के बाद गुरुवार को नई दुकान के लिए मतदान हो हुआ। मतदान के बाद ग्रामीण एक स्थान पर एकत्र थे। दुकान के लिए गांव के ही कृपाल सैनी, सचिन त्यागी, फरजन और जरीफ के बीच मुकाबला था। मौके पर मौजूद हलका दारोगा एके कटारिया ने बताया कि मतगणना लगभग पूरी हो चुकी थी और कृपाल सैनी जीत चुका था। इसी बीच मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान पति रिफाकत अली ने मतगणना संबंधित अभिलेख फाड़ दिए। 

बताया जाता है कि इसको लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया और दोनों ओर से पथराव होने लगा। पथराव में एक पक्ष से खचेड़ू, समरपाल, सौरभ, चंद्रपाल और सविता घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़े होने की वजह से प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


कृपाल सैनी पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान पति और पथराव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी और जिला सहकारी बैंक के निदेशक विजयपाल सैनी भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ तहरीर मिलते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात मिली जानकारी के मुताबिक मामले में प्रधानपति और उसके ससुर समेत कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें