फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर बेटी की शादी के लिए जुटाए गहने और रुपये लूटे

Fri, 18 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अमरोहा
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने नगर की मंडी समिति रोड पर स्थित एक घर में बुधवार आधी रात के बाद घुसकर परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश घर में रखे सवा दो लाख रुपये और सोने के आभूषण लूट ले गए। गृहस्वामी का आरोप है कि, बदमाशों में एक महिला भी शामिल थी। पुलिस घटना को चोरी बता रही है।
विज्ञापन



नगर की मंडी समिति रोड पर असगर अली पुत्र हामिद सपरिवार रहते हैं। दो माह बाद उनकी बेटी की शादी है। शादी के सिलसिले में असगर अली ने उसके दहेज का इंतजाम कर रखा था। आधी रात के बाद पांच बदमाश दीवार फांदकर भीतर घुस गए। बदमाशों में एक महिला भी शामिल बताई जाती है।

बदमाशों ने परिजनों को गन पाइंट पर बंधक बना लिया और घर में रखे दो लाख 35 हजार रुपये और सोने के आभूषण लूट लिया। जाते-जाते बदमाश शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। भयभीत परिजनों ने घटना के बारे में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


असगर अली का कहना है कि, तकरीबन तीन लाख का माल बदमाश ले गए हैं। दूसरी ओर थानाध्यक्ष ने लूट की वारदात से इंकार करते हुए कहा कि यह चोरी की वारदात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें