फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर डकैती, दहशत

Mon, 20 Nov 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ ढवारसी। 
विज्ञापन
लूटपाट के बाद बिखरा पड़ा सामान ।
विज्ञापन
कार सवार सात-आठ बदमाशों ने शनिवार को आधी रात एक किसान के घर धावा बोला। बदमाशों ने बच्चों के सामने ही किसान के भाई को बेरहमी से पीटा। कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी। किसान की बेटी के संग अभद्रता की और अपहरण का प्रयास किया। रहम की भीख मांगने पर उसको छोड़ दिया। सभी को एक कमरे में बंद कर भैंस समेत एक लाख का माल लूट ले गए। वहीं विरोध पर किसान के दूसरे भाई को भी पीटा। जबकि उसका साथी भाग निकला। शोर मचाते ही बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तिगरिया नादिशाह निवासी किसान राजपाल पुत्र वीर सिंह की पत्नी को रात प्रसव पीड़ा हुई। इस पर वह उसको रहरा अस्पताल ले गया। डाक्टर के न मिलने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। घर पर पांच बच्चों को वह छोटे भाई जयपाल के भरोसे छोड़ गया। करीब 12 बजे दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। एक बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और दरवाजे की कुंडी खोलकर अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को असलहों के बल पर कब्जे में कर लिया जिनकी चीख निकलते ही पास में सो रहे चाचा बचाने दौड़े। इससे झल्लाए बदमाशों ने उसको जमकर पीटा। किसान की बड़ी बेटी संग दुर्व्यवहार किया और साथ ले जाने लगे। इस पर अन्य बच्चों ने बदमाशों के हाथ-पांव पकड़कर बहन को छोड़ने की गुहार लगाई। इस पर बदमाशों ने उसे छोड़ दिया। सभी को एक कमरे में बंद कर घर में रखी 16 हजार की नगदी, एक हसली, पाजेब, पेंडिल लूट लिया। एक भैंस को भी टाटा मैक्स में लाद लिया। करीब तीन बजे जब गृहस्वामी का छोटा भाई गोपाल अपने साथी के साथ गेट पर पहुंचा तो बाहर खड़े बदमाशों को देखते ही टोक दिया। 
बदमाशों ने उसको भी पीटा। साथी  ने भागकर शोर मचा दिया। जाग  होते ही बदमाश वाहनों में बैठकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें