फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल महिला की मौत, प्रदर्शन

Wed, 21 Feb 2018 01:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मंडी धनौरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में भूमि विवाद को लेकर बेरहमी से पीटी गई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की ओर से पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिजनों ने एक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन देकर मृतका का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

बीती 12 फरवरी की रात को आजमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर इंद्रपाल, उसका पुत्र रणवीर, प्रताप व चंद्रपाल ने पड़ोस में रहने वाली वृद्ध महिला फूलवती की लाठी, डंडो व सरिए से बेरहमी से पिटाई की थी। गंभीर फूलवती को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। फूलवती के धेवते राजकुमार की ओर से सभी चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। सोमवार को फूलवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसका शव लेकर गांव आ गए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोप है कि पुलिस ने राजनैतिक दबाव पड़ने एक आरोपी प्रताप को छोड़ दिया। फूलवती के परिजनों ने प्रताप की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठेरिया ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें