फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहे नदी में नहाने गए दो किशोर बहे, एक को बचाया

Wed, 30 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
 इधर, ग्रामीण गोताखोर देर शाम तक किशोरों की तलाश जुटे हुए थे। थाना क्षेत्र के गांव सुजमना में बबली त्यागी का ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर हसनपुर तहसील के गांव बुरावली निवासी जगत सिंह और जिला संभल के बबराला निवासी जीवन मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


दोनों के परिवार भी साथ ही रहकर मजदूरी में हाथ बंटाते हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे जगत सिंह का 12 साल का बेटा नितिन और जीवन का 13 साल का बेटा विकास, पौरारा निवासी पप्पी समेत छह बच्चे सुलतानपुर गांव के पास बह रही बाहे नदी में नहाने गए थे।

नहाने के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए। नदी के बहाव की वजह से वे स्वयं को संभाल नहीं पाए। देखते देखते तीनों डूबने लगे। कुछ ग्रामीणों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीण गोताखोरों ने पप्पी को बचा लिया, मगर नितिन और विकास को पकड़ने में कामयाबी नहीं पाई। शाम तक दोनों की तलाश जारी थी। 
विज्ञापन


बछरायूं थाना पुलिस भी किशोरों के डूबने की सूचना पर गांव में पहुंच गई। नदी के बहाव में जाल भी डलवाया गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों में से किसी किशोर का शव नहीं मिला है। पास ही पैंटून पुल होने के कारण बहाव तेज होने से दोनों के बहकर दूर निकलने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें