फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने होमगार्ड के खाते से उड़ाए चालीस हजार

Sat, 23 Dec 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /हसनपुर। 
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन
योगी के प्रदेश में खाकी भी साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। जीं हां हसनपुर कोतवाली में तैनात होमगार्ड से साइबर ठगों ने चालीस हजार उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव शहबाजपुर गुर्जर निवासी योगेंद्र हसनपुर कोतवाली में तैनात है। पीड़ित होमगार्ड के मुताबिक फोन पर किसी ने बताया कि उनसे मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक नहीं हुआ है। जिसकी वेरिफिकेशन होना है। एक मैसेज भेज रहा हूं, जिसका नंबर आपको मुझे बताना है, पीड़ित होमगार्ड योगेंद्र ने ठग के कहे मुताबिक मैसेज को वापस भेज दिया। जिसके बाद स्टेट बैंक के खाते से पहली बार में 19 हजार 986 और दूसरी बार में 19 हजार 989 रुपये खाते से कटने का मैसेज मिला। ठगी का शक हुआ तो होमगार्ड ने एटीएम कार्ड बंद करवा दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने पास बुक की एंट्री कराई तो उसके होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें