अमरोहा। एनआईए और एटीएस की छापेमारी में हत्थे चढ़े संदिग्ध आतंकी सईद की निशानदेही पर बुधवार की सुबह टीम ने कैलसा बाइपास रोड स्थित कबाड़ी की दुकान पर छापा मारा। एनआईए और एटीएस की टीम ने करीब ढाई घंटे तक दुकान और गोदाम में जांच पड़ताल की गई। टीम कबाड़ी के दो बेटों को पूछताछ के लिए एसपी आफिस लेकर पहुंची। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सैदपुर इम्मा से बरामद हुआ संदिग्ध रॉकेट लांचर का पाइप सईद ने ही कबाड़ी से खरीदा था।
26 दिसंबर को छोपमारी कर संदेह के आधार पर पकड़े गए लोगों को एनआईए ने 12 दिन की रिमांड पर ले रखा है। इसी क्रम में एनआईए और एटीएस की टीम सोमवार की शाम संदिग्ध आतंकी सईद को साथ लेकर अमरोहा पहुंची थी। इसके बाद एनआईए और एटीएस टीम की छापेमार कार्रवाई बुधवार की शाम तीन बजे तक लगातार जारी रही। टीम ने बुधवार की सुबह फिर कबाड़ी की दुकान पर छापा मार दिया। ढाई घंटे तक चली एनआईए और एटीएस को पता चला कि सईद और रईस की घर से बरामद हुआ संदिग्ध रॉकेट लांचर का पाइप कैलसा बाइपास रोड स्थित कबाड़ी की दुकान से खरीदा था।