फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पिकअप गाड़ी ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। जिनकी हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम करीब नौ बजे शौकत पहलवान निवासी सुनपरा कला बाइक से गांव जा रहा था। शौकत की बाइक पर गीता पत्नी अमर सिंह निवासी फाजलपुर और दुर्गेश पत्नी सोमपाल निवासी कांशीराम कालोनी सवार थी। बताया गया कि दोनों ही महिलाएं एक समारोह में रोटी बनाने के लिए जा रही थी। फाजलपुर के पास पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें गीता और शौकत गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि, दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए गीता और शौकत को रेफर कर दिया। उधर एंबुलेंस 108 की व्यवस्था नहीं होने पर गंभीर रुप से घायल शौकत को निजी एंबुलेंस वाले किसी निजी अस्पताल में ले गए। लोगों का कहना था कि सीएचसी पर प्राइवेट अस्पतालों के एजेंटों का जमावड़ा लगा रहा है जोकि, मौका देखते ही सड़क हादसे में घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें