गजरौला। तीन मासूमों को बिजली के खंभे से बांधकर लटकाने वाला पिता गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इस्लाम ने कुछ दिनों पहले अपने तीन बच्चों को रस्सी से बांधकर लटका दिया था। बताया गया कि इस्लाम ने अपने बच्चों को दस-दस रुपये दिए थे। जिसमें बच्चे पड़ोस की दुकान से टॉफी खरीद लाए। इस्लाम इस दुकान से खरीदारी करने पर नाराज हो गया। इतना ही नहीं तीनों बच्चों को रस्सी से बांधकर बिजली के खंभे में बांधकर लटका दिया। वहीं उनको मारा पीटा भी गया। पड़ोसियों ने आकर बच्चों को किसी तरह से बचाया। पड़ोसियों ने बच्चों को लटकाने की तस्वीरे और वीडियो वायरल कर दिया। मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने संज्ञान लिया। आरोपी इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।