फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनहगारों को सजा मिले और बेगुनाहों को परेशान न करे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राशिद अल्वी ने एनआईए की कार्यशैली पर सवाल उठाया। कहा कि जांच के नाम पर खौफ पैदा किया जा रहा है। युवाओं के खिलाफ सुबूत है तो न्यायालय में पेश करने में देरी न करे। गुनाहगारों को सजा मिलें और बेगुनाहों को परेशान नहीं करे। कुछ महीना के बाद सरकार की विदाई है। ऐसे में माहौल बनाने की तैयारी हो रही है। कहा कि सामान पैक करने के लिए गत्ता कहां से आया है। इसका माकूल जवाब देना होगा।
विज्ञापन

वह शनिवार की शाम को शहर के मुल्लाना मोहल्ला स्थित पीसीसी सदस्य डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी के आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि जिले में एनआईए की छापेमारी पर कई प्रश्न उठ रहे हैं। अमन और सलामती को मानने वालों का जिला है। बकौल राशिद अल्वी, जिले के लोगों ने बताया है कि जांच एजेंसी के लोग कुछ दिन पहले आएं, उसके बाद मुल्लाना और पचदरा-काजीजादा मोहल्ले में रात में छापेमारी की गई। आखिर यह लोग नगर पालिका परिषद के कर्मचारी बन कर क्या जानकारी एकत्र किए। उनको अपनी पहचान क्यों छिपानी पड़ी। न्यूज चैनल्स और सोशल मीडिया के जरिए मालूम हुआ है कि ट्रैक्टर उठाने के लिए जैक को रॉकेट लॉंचर बताया जा रहा है। विस्फोटक सामग्री भी संदिग्ध प्रतीत होती है। देश के हिंदू और मुसलमान एक साथ रहते आए हैं। लोकसभा में अमरोहा का प्रतिनिधित्व कर चुके राशिद ने बताया कि सामाजिक ताना बाना को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। हालांकि अमन पसंद जनता उनके मंसूबे को नाकाम कर देगी। उन्होंने कहा कि आखिर जांच एजेंसी के लोग कुछ दिन पहले क्यों आए। इसका जवाब देना होगा। किन नेताओं को मारने की साजिश रची जा रही है। उनका नाम बताया जाए। पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने कहा कि सब लोग मिल कर रहें, डरे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें