फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के गेट कक्षा 5 का छात्र लापता, तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंसिल लेने गया छात्र लापता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
पेंसिल लेने गया पांचवीं का छात्र स्कूल गेट के सामने से लापता हो गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई, उन्होंने स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया, तो स्कूल मैनेजमेंट ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। स्कूल प्रबंधन के इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के बाद परिजनों ने छात्र की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने छात्र गुमशुदगी की तरहरीर दी है। वहीं, पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बस्ती निवासी बाबूराम के दो बेटे विवेक और प्रशांत स्कूल गए। स्कूल गेट पर पहुंचकर प्रशांत ने बड़े भाई से कहा कि उसके पास पेंसिल नहीं है। वह पेंसिल लेकर अभी आता है। इसके बाद विवेक क्लास में चला गया। वहीं, पेंसिल लेने गया छात्र छुट्टी तक स्कूल नहीं आया। बड़े भाई ने छुट्टी के बाद उसकी काफी खोजा, लेकिन छात्र नहीं मिला। विवेक रोता हुआ घर आया, तो परिजनों को छात्र की गुमशुदगी की जानकारी हुई। परिजन छात्र की जानकारी करने के लिए स्कूल गए, तो प्रिंसिपल ने छात्र के स्कूल नहीं आने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने स्कूल के आसपास छात्र की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थक हारकर परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। छात्र के अचानक गायब होने से परिजनों का रोरोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें