फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकाठेर के जंगल में मिला हाईवे से लूटा गया टैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पांच दिन पूर्व हाईवे पर किसान को बंधक बनाकर लूटा गया ट्रैक्टर मंगलवार की रात पुलिस को हाईवे किनारे के गांव कांकाठेर के जंगल से बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

25 मई की रात करीब 11 बजे हसनपुर क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी सतीश ट्रैक्ट लेकर हाईवे किनारे के गांव मोहम्मदाबाद स्थित अपनी ससुुराल जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के बाद दो बदमाश उसके ट्रैक्टर पर सवार हो गए थे और उसके खाई में फेंककर ट्रैक्टर लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस को मंगलवार की रात यह ट्रैक्टर हाईवे किनारे गांव कांकाठेर के जंगल में लावारिस हालत में खड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। इसके बाद पीड़ित को सूचना देकर राहत की सांस ली। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि हाईवे से कोई ट्रैक्टर नहीं लूटा था बल्कि ट्रैक्टर स्वामी उसे नशे की हालत में खड़ा करके भूल गया था। जिसके बाद उसने लूटने की बात कहीं थी। फिलहाल वह ट्रैक्टर गांव कांकाठेेर के जंगल से बरामद कर लिया।

...आखिर जंगल में कैसे पहुंच गया ट्रैक्टर
गजरौला। भले ही पुलिस इस घटना का जिम्मेदार टैक्टर चालक सतीश को नशे में बताकर ठहरा रही हो, लेकिन कई सवाल पुलिस के इस तर्क को घेर रहे हैं। आखिर ट्रक चालक जब नशे में था तो वह जंगल में ट्रैक्टर लेकर कैसे पहुंच गया। दूसरा सवाल यह है कि मान लिए जाए कि वह उस समय शराब के नशे में था। जो क्या उसकी यादगार इतना कमजोर थी कि उसे दूसरे दिन भी नहीं याद आया कि उसका ट्रैक्टर जंगल में खड़ा है। ऐसे ही कई सवाल पुलिस की बात को गले नहीं उतरने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें