गजरौला। नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस में अमरोहा से गजरौला आ रहा पुलिस कर्मी हादसे में घायल हो गया। बताया जाता है कि राकेश कुमार बछरायूं में 100 डायल गाड़ी पर तैनात है। वह मंगलवार शाम को अमरोहा से गजरौला आ रहा था। हाईवे पर मोगा ढाबा के पास बस से उतरते समय बस चालक ने बस चला दी। जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया और गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।