फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर एक गड्ढे में सोमवार की तड़के शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। अज्ञात युवक का शव गड्ढे में भरे पानी के बीच पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह ज्योति पैलेस के सामने एक गड्ढे में शव पड़ा मिला जिससे आसपास में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक के हाथ में महंगी घड़ी बंधी हुई थी और जेब में डेढ़ सौ रुपये थे। हालांकि उसकी जेब में पर्स नहीं था। मृतक की उम्र करीब तीस वर्ष आंकी जा रही है। बताया गया कि बरसात के चलते इस गड्ढे में पानी भर गया है। वहीं लोग रेलवे स्टेशन के पीछे से स्टेशन पर आने जाने को इस पगडंडी से निकल जाते हैं। गड्ढे को पार करने के लिए लकड़ी डाल रखी हैं। पुलिस मान रही है कि युवक पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गया होगा। मृतक के पास से एक अस्पताल की पर्ची और दवाइयां भी मिली हैं। उधर लोगों में हत्या कर शव को फेंकने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें