फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़, सेल्समैनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देर रात तेल नहीं डालने पर कार सवार युवकों ने कांठ रोड स्थित श्रद्धा केएसके पेट्रोल पंप पर जमकर उत्पात मचाया। पंप पर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर सेल्समैनों की पिटाई की। मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पंप स्वामी ने सीओ को तहरीर देकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बिजनौर के रहने वाले रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर रणवीर सिंह का परिवार मुरादाबाद के दिल्ली रोड पर रहता है। उनके बेटे अरविंद चौधरी कांड रोड पर श्रद्धा केएसके पंप हैं। पंप पर मोनू, रिंकू, दिनेश और अर्जुन बतौर सेल्समैन कार्यरत हैं। आरोप के मुताबिक रविवार की रात करीब दस बजे तीन युवक कार से आए और तेल डालने के लिए कहा। सेल्समैनों ने पंप बंद होने की बात कहकर तेल डालने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवकों ने मशीन की नोजिल आदि सामान फेंक दिया। इसके बाद सोमवार की सुबह फिर युवक बोलेरो में सवार होकर पहुंच गए। लाठी-डंडों से लैस युवकों ने पंप में जमकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर सेल्समैनों की पिटाई कर दी। सेल्समैनों ने किसी तरह पंप से भागकर जान बचाई और डायल 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। युवक द्वारा पंप में की गई तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को पंप स्वामी अरविंद कुमार ने अन्य पंप मालिकों से साथ सीओ ऑफिस पहुंचे। जहां सीओ जितेंद्र सिंह को सीसीटीवी फुटेज और तहरीर सौंपी। पंप मालिकों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें