गजरौला। स्टेशन रोड बुुध बाजार में दो दुकानदारों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिसमें एक पक्ष से चार और दूसरे पक्ष से छह लोगों को नामजद किया गया है।
पुलिस ने एक पक्ष के दुकानदार की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। इसमें आरोप है कि पांच अगस्त की रात पड़ोसी दुकानदार अपने परिवार वालों के साथ उसके पति की दुकान पर आए। उन्होंने उसके पति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वह बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। वहीं उसके कपड़े फाड़ डाले। आरोपियों ने बुरी नियत से कपड़े फाड़ते हुए छेड़छाड़ की। वहीं शहर में नंगा कर घुमाने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने अखिलेश गर्ग, नवीन गर्ग, संजय गर्ग, लक्की गर्ग, आशु गर्ग और निखिल गर्ग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अखिलेश गर्ग ने तहरीर दी। जिसके आधार पर विकास अग्रवाल, राजमोहन, ब्रजमोहन और नवीन गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अखिलेश गर्ग की ओर से 22 जुलाई को मारपीट कर हाथ तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा पांच अगस्त को भी विकास अग्रवाल सहित चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।