फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर शव नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना चांदपुर के गांव दरबड़ ठेठ निवासी राजकुमार सिंह ने अपनी बहन राजकौर की शादी छह साल पहले थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर भांवर निवासी भोले सिंह के साथ की थी। राजकुमार सिंह ने रविवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने गांव जाकर मामले की जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सोमवार को राजकुमार सिंह की तहरीर पर पति भोले सिंह, देवर मेजर सिंह, सतनाम सिंह व सोनू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें