फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर 15 हजार रुपए निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत रमपुरा खादर के जूनियर हाईस्कूल की ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें प्रधानाध्यापक पर ग्राम शिक्षा निधि के 15 हजार रुपये निकाल कर गबन करने की शिकायत की है। सदस्य का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर धनराशि निकाल ली और स्कूल में नहीं लगाई है। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। ग्राम शिक्षा समिति के सदस्य मदन ने पत्र में कहा है कि ग्राम शिक्षा निधि के खाते का संचालन वह करता है। प्रधानाध्यापक विजयपाल सिंह ने उसके फर्जी हस्ताक्षर कर शिक्षा निधि के खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत करने पर प्रधानाध्यापक ने उनसे अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें