फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर चले डंडे-पथराव, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर के मोहल्ला तिगरिया भूड़ में मामूली बात पर लाठी डंडे चल गए। इसके बाद पथराव भी हुआ। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का सीएचसी में उपचार कराया गया। बताया जाता है कि गुरुवार देरशाम ओेमप्रकाश अपने पड़ोसी द्वारा शराब के नशे में दी जा रही गाली गलौच का विरोध कर रहा था। इसी को लेकर पड़ोसी ने ओमप्रकाश के पैरों में डंडा मारकर घायल कर दिया। घायल को रात में थाने लाया गया। यहां से पुलिस ने उसका सीएचसी में उपचार कराया। बताया जाता है कि जैसे ही ओमप्रकाश घर पहुंचा। आरोपियों ने फिर छत पर खड़े होकर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से मामले को शांत कराया। मामले में पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें