गजरौला। डग्गामार बस में यात्रा कर रहा एक यात्री जहर खुरानी का शिकार हो गया। जिसकी जेब में रखे पैसे भी गायब हो गए। वहीं गंभीर हालत में यात्री को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को हसनपुर के पिपलौती कला निवासी आजाद पुत्र इदरीश दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। वह एक प्राइवेट बस में सवार हुआ। आजाद ने बताया कि पास ही में बैठे एक यात्री ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसके बाद उसे होश नहीं रहा। वहीं उसकी जेब में रखे एक हजार रुपये गायब हो गायब हो गए। बस चालक ने उसे गजरौला की चौपला चौकी पर उतार दिया। जहां से पुलिसकर्मी यात्री को लेकर सीएचसी पहुंचे। फिलहाल सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है।