फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक आठ साल के मासूम की मौत हो गई जबकि, उसका साथी गंभीर रुप से घायल हुआ। जिसका उपचार चल रहा है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को भीकनपुर निवासी राजपाल का 12 वर्षीय बेटा जोगेश और भूरे का बेटा ब्रजेश (8) घर से साइकिल पर निकले। दोनों बालक गांव से खेतों की तरफ जा रहे थे। गांव से बाहर निकलने पर ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में इनकी साइकिल गिर गई। जिससे दोनों बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ब्रजेश की हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते समय ब्रजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जोगेश का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। उधर ब्रजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि मृतक ब्रजेश के एक भाई भी करीब चार पहले सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें