गजरौला। एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार शमीम अहमद और अन्य राजस्व कर्मी एक विवादित जमीन का मौका मुआयना करने पहुंचे। एक ही परिवार के दो पक्षों में भूमि के मालिकाना हक और कब्जे को लेकर विवाद है। एक पक्ष से मुन्नी देवी शुक्ला ने 1350 गज भूमि पर अपना दावा पेश किया। दूसरे पक्ष से राजीव शुक्ला और रविंद्र शुक्ला ने भी जमीन पर अपना दावा पेश किया। मुन्नी देवी शुक्ला पक्ष के लोगों ने ताला तोड़कर पैमाइश करने की बात कही। दूसरे पक्ष से मामले के कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही गई। मौके पर दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हुई। नायब तहसीलदार शमीम अहमद ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर जमीन का मौका मुआयना करने गए थे। जानकारी मिली है कि इसमें एक मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।