फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर में मंदबुद्घि को बंधक बनाकर लाठी-डंडे और बेल्टों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीसीएम की बैटरी चोरी करने के आरोप में आरामशीन संचालक ने मजदूरों के साथ मिलकर मानसिक रूप से कमजोर युवक की डंडे और बेल्टों से बुरी तरह पिटाई की। हालत बिगड़ने पर दो दिन तक आरामशीन पर बंधक बना लिया। पिटाई की वीडियो वायरल होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार की रात मौके पर पहुंची पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर को मुक्त कराया। इस मामले में चार नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरामशीन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का रहरा सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना आमदपुर थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के गांव बागड़पुर मुजब्ता निवासी सुंदर मानसिक रूप से कमजोर है। वह इधर-उधर घूमता रहता है। बुधवार की शाम वह आदमपुर में बस स्टैंड पर घूम रहा था। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले आरामशीन संचालक कमरूददीन की डीसीएम से बैटरी चोरी हो गई थी। लिहाजा उन्होंने चोरी के आरोप में मानसिक रूप से कमजोर सुंदर को पकड़ लिया और आरामशीन परिसर में ले गए। जहां सभी ने मिलकर सुंदर को नग्नावस्था में कर लाठी-डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से सुंदर लहूलुहान हो गया और रहम की भीख मांगता रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने पिटाई का वीडियो बना लिया। पिटाई से हालत बिगड़ने पर उसे बंधक बना लिया। उसका इलाज कराने लगे। उधर सुंदर के गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि उसकी पिटाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो लेकर उसके परिजन आदमपुर थाने पहुंचे। जहां सुंदर के गायब होने की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर शुक्रवार की रात पुलिस ने आरामशीन पर छापा मार कर मानसिक रूप से कमजोर सुंदर को बंधक मुक्त कराया। पुलिस ने उसे रहरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मानसिक रूप से कमजोर युवक के भाई की तहरीर के आधार पर कमरूददीन, लोकेश, बिजेंद्र और लोकेश का भतीजा को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि आरामशीन संचालक कमरूददीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर आदमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें