गजरौला। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। जिसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चालान कर दिया गया।
रविवार की रात पुलिस को मोहल्ला कुम्हारों वाली में सट्टे की खाईबाड़ी होने की सूचना मिली। कस्बा चौकी इंचार्ज सुनील मलिक पुलिस टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। जहां से सट्टे की खाईवाड़ी करते हुए हरकेश को दबोच लिया। इसके पास से पुलिस को उसके पास 2950 रुपये, डायरी और सट्टे की पर्चियां मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।