फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता के मामले में 15 को भेजा जेल

Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
नगर के कुुमराला चौराहा पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बुधवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के आदेश पर थाना पुलिस द्वारा पशु क्रूरता के मामले में छापेमारी की। जहां चार डीसीएम में नियम से से अधिक पशु भरे हुए थे। पुलिस ने मौके से पकड़े गए पंद्रह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह से शिकायत की गई थी कि कुमराला में लगने वाला साप्ताहिक बाजार अवैध रूप से लगाया जा रहा है। यहां पशुओं के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। पशु क्रूरता अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने टीम के साथ साप्ताहिक बाजार में छापेमारी की। यहां से चार डीसीएम पकड़ी थीं, जिनमें आवश्यकता से अधिक पशु भरे हुए थे। मौके से पंद्रह लोगों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से पकड़े गए मोहम्मद आबिद निवासी आशियाना कालोनी जिला हापुड़, दानिश निवासी गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़, उम्रदराज, दिलशाद, वसीम, शाहिद व इरफान निवासी मोहल्ला अलीनगर जिला हापुड़, फैसल व जावेद निवासी सिंभावली हापुड़, आशू निवासी सिकंदर गेट हापुड़, करीम निवासी पुरानी चुंगी, हापुड़, अनस निवासी हापुड़ नगर, सरफराज व शौकत निवासी गुलावटी जिला बुलंदशहर, व आसमोहम्मद निवासी भटठा पट्टी, हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें