फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सर्राफा व्यापारी को लगाया 20 हजार का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में तीन महिलाओं ने एक सर्राफा व्यापारी को बीस हजार का चूना लगाने का मामला सामने आया है। नगर के मोहल्ला घास मंडी निवासी मनोज गोयल की बाजार में सराफा की दुकान है। मनोज गोयल के मुताबिक गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के दौरान बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इस बीच तीन महिलाएं दुकान पर पहुंचीं और पुरानी चांदी के कुछ गहने दिखाकर उनके बदले नए गहने लेने की बात की। इस दौरान वह 20 हजार की कीमत के नए जेवरात ले गईं। बाद में चेक करने पर पता चला कि महिलाएं पुरानी चांदी बता कर जो गहने देकर गई हैं। वह गिल्ट के हैं। महिलाओं की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सराफा व्यापारी स्वयं ही महिलाओं की तलाश में लगे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें