फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथमा बैंक घोटाले के पीड़ितों ने जांच टीम के सामने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के प्रथमा बैंक मंडी समिति शाखा में हुए बीस करोड़ से अधिक रुपये के घोटाले की जांच को आई टीम के सामने घोटाले के शिकार लोगों ने शुक्रवार को बैंक में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मालूम रहे कि हसनपुर के प्रथमा बैंक मंडी समिति ब्रांच में ओवर ड्राफ्ट लिमिट के खातों से क्षमता से कई गुना अधिक धनराशि हस्तांतरित कर ली गई थी।करीब 20 करोड़ के गोलमाल करने का खेल 15 नवंबर 2017 को उजागर हुआ था। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने बैंक के पूरे स्टाफ का तबादला कर आरोपी शाखा प्रबंधक विपिन कुमार को निलंबित कर दिया था। तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक वीके कुकरेती पर भी कार्रवाई की थी। इस मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है।
शुक्रवार को प्रथमा बैंक के मुरादाबाद स्थित मुख्यालय से तीन सदस्यीय टीम हसनपुर के प्रथमा बैंक मंडी समिति शाखा में दस्तावेजों की जांच के लिए पहुंची। भनक लगते ही पीड़ित भी पहुंच गए और हंगामा किया। टीम में शामिल राजवीर सिंह, अनिल कुमार व संदीप गुप्ता ने सीबीआई द्वारा जांच किए जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आत्महत्या करने की चेतावनी दे डाली। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


रकम जमा करने को ग्राहकों को भेजे नोटिस
हसनपुर। प्रथमा बैंक में हुए बीस करोड़ से अधिक के घोटाले की रकम जमा करने के लिए बैंक ग्राहकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। जिससे पीड़ित ग्राहक बैंक पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि उनके खातों में कुछ लाख रुपये थे। धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये ओवरड्राफ्ट के तौर पर उनके खातों से निकाल लिए गए। अब बैंक उन्हें नोटिस भेजकर परेशान कर रहा है।

नौ करोड़ रुपये ग्राहकों को वापस करने का दावा
हसनपुर। शुक्रवार को प्रथमा बैंक मंडी समिति शाखा में जांच को पहुंचे जांच अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि किसानों के क्रेडिट कार्ड खातों से गड़बड़ हुई रकम के करीब नौ करोड़ रुपये पीड़ित खाताधारकों के खातों में वापस भेज दिए हैं। करीब 400 सौ से अधिक खाताधारकों की रकम अब तक वापस की जा चुकी है।

- शुक्रवार को बैंक में मुख्यालय से तीन सदस्यीय टीम पुराने खातों की जांच के लिए पहुंची। इस दौरान कुछ पीड़ित ग्राहक बैंक में पहुंच गए। जिससे बैंक में हंगामे की स्थिति बन गई। पीड़ित खाताधारकों को जल्द ही उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है। - प्रदीप अग्रवाल, प्रबंधक मंडी समिति शाखा प्रथमा बैंक हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें